Willpower Quotes In Hindi


जैसा कि हम जानते है कि आज के युग में सफल होना कितना मुश्किल हो गया है क्योंकि एक तो सफल होने का मुकाबला इतना बढ़ गया है और दूसरी ओर हमारे मन को विचलित करने वाली चीज़े भी बहुत बढ़ गयी है |

आज अगर कोई व्यक्ति कुछ हासिल करने की कोशिश करता है तो आस पास की बहुत सी चीज़े उसे गुमराह कर देती है | पर कुछ लोग ऐसे होते है जो अपनी इच्छा शक्ति की वजह से अपने लक्ष्य को हासिल कर सफलता पा लेते है | इसलिए सभी लोग अपनी इच्छा को बढ़ाना चाहते ताकि वो अपने आप पर नियंत्रण करके खुद को नकारात्मक चीज़ों से रोक सकें |

इसलिए दोस्तों आज हम आपको इच्छा शक्ति की कुछ खास बाते बताने जा रहे है ताकि आप खुद को प्रेरित करके सफलता हासिल कर सकें | आपको एक बार इन उद्धरण को पढ़कर अपने जीवन में जरूर लागू करना चाहिए |

इच्छाशक्ति पर अनमोल विचार

1. जिन लोगो में अटूट इच्छा शक्ति होती है वो हज़ार बार असफल होने के बाद भी अपने लक्ष्य को हासिल करने की चाह नही छोड़ते |
2. जब आस पास की नकारात्मकता आपको गुमराह करने की कोशिश करती है तो इच्छा शक्ति ही आपको बचाती है |
3. जिंदगी इतनी सरल नहीं है, आपको आगे बढ़ने के लिए हमेशा इच्छा शक्ति की जरूरत पड़ेगी |
4. अगर आप सफल लोगो की सामान्य आदते देखेंगे तो निश्चित रूप से उनमे से एक इच्छा शक्ति भी होगी |
5. जब आपको लगता है कि अब कुछ नहीं हो सकता तभी जीवन में आपको सबसे ज्यादा इच्छा शक्ति की जरूरत होती है |
6. इच्छा शक्ति इंसान को पत्थर को हीरे में बदलने की शक्ति प्रदान करती है |
7. अपने आप को काम पर लगाए रखने के लिए आपको प्रेरणा की जरूरत पड़ेगी, और वो आपको अपनी इच्छा शक्ति से मिलेगी |
8. इच्छा शक्ति रखने वाले व्यक्ति जिस काम को शुरू करते है उसे पूरा किए बिना हटते नही |

Willpower Thoughts In Hindi

जैसा कि हम देख सकते है कि आज इंसानों ने दुनिया में बहुत तरक्की कर ली है कल तक जो चीज़ हमें नामुमकिन लगती थी वो आज हमारी आँखों के सामने है | और आज की रफ़्तार को देखकर हम अंदाज़ा लगा ही सकते है कि आने वाले समय में हम क्या क्या कर सकते है | इसको बताने का हमारा एक ही मकसद है कि अगर इंसान ठान ले तो वह क्या कुछ हासिल नहीं कर सकता, हमारी इच्छा शक्ति हर चीज़ को मुमकिन बना सकती है | इसलिए अपने लक्ष्य को हासिल करने से कभी पीछे न हटे |

18. मुसीबते और संघर्ष तो सफलता के अहम हिस्से है, पर आपकी इच्छा शक्ति इनसे आपको लड़ने में मदद करेगी |
19. अगर करना है ध्यान अपना केद्रित और पाना है खुद पर काबू तो बहार निकाल लीजिए अपने अंदर की इच्छा शक्ति को |
20. सही दिशा में काम वही करते है जिनकी इच्छा शक्ति मजबूत होती है |

इच्छाशक्ति पर अनमोल विचार


21. बड़ी से बड़ी सफलता हासिल करने के लिए सबसे महवत्पूर्ण चीज़ जो आपको चाहिए वह इच्छा शक्ति ही है |
22. इच्छा शक्ति की ताकत तो उससे पूछो जो विकलांग होने के बाद भी हिमालय चढ़ जाता है |
23. इच्छा शक्ति से सिर्फ एक ही नही बल्कि जितने चाहे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है |
24. जिनके अंदर इच्छा शक्ति भरी होती है वो कम समय में ही बड़े बड़े लक्ष्य हासिल कर लेते है |
25. जिंदगी वही है जो हम सोचते है और करते है इसलिए अच्छा सोचे और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें |
26. सफलता हासिल करने के अपने मार्ग पर चल पड़ो, पर मुसीबत आने पर कभी हार ना मानना |

Willpower Status In Hindi

वैसे तो दुनिया में सभी लोग कुछ न कुछ हासिल करना चाहते है पर हासिल बहुत कम ही कर पाते है | इसलिए अगर आप भी कुछ हासिल करना चाहते है तो आज से ही कार्य करना शुरू कर दो, जैसे जैसे आप आगे बढ़ेंगे तो आपके सामने मुश्किलें भी आएंगी पर असफल लोगो की तरह आपको उनसे दूर नहीं भागना बल्कि डट कर उनका सामना करना है तभी आप अपनी मंज़िल को हासिल कर पाएंगे |
27. इच्छा उसे ही कहते है जब हर चीज़ आपको अपनी ओर आकर्षित करें पर आप अपने काम में पूरी तरह लगे रहे |
28. अगर आपके पास अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक साधन नही है तो चिंता न करें, क्योंकि जिनके पास साधन ज्यादा होते है तो जरूरी नहीं कि उनके पास इच्छा शक्ति भी उतनी ही हो |
29. आलसी लोग तो अपने जीवन को सिर्फ अपनी किस्मत के हाल छोड़ देते है पर जो इच्छा शक्ति रखते है वो अपने लक्ष्य को हर हालत में हासिल कर लेते है |
30. अगर आपके अंदर इच्छा शक्ति है तो वो ना तो आपकी हिम्मत टूटने देगी और ना ही आपकी प्रेरणा कम होने देगी |


निष्कर्ष:- तो दोस्तों आज इस लेख को लिखने का हमारा मकसद आपके अंदर इच्छा शक्ति को बढ़ाना है, क्योंकि इंसान को सफलता तक पहुँचने का एक करण इच्छा शक्ति भी है इसलिए आपको अपनी इच्छा शक्ति मजबूत और अटूट रखनी चाहिए |
तो दोस्तों, आज के लिए केवल इतना ही, उम्मीद करते है कि आपको हमारे ये उद्धरण पसंद आए होंगे | अगर आपको ये काम के लगे तो आप इन्हे अपने दोस्तों में भी साझा कर सकते है |

Author’s Bio

hindi shayari bazaar

यह लेख Quotesinhindi.in द्वारा लिखा गया हैं। अगर आपको ऐसे हि लेख पढ्ना पसंद हैं तो आप QuotesinHindi ब्लोग पर पढ सकते हैं।




0 comments:

Please do not add any spam links in the comment box.

Click Me

Note

Article- Images, Videos or Texts; published on this web-page may or may not be true,, these are just heard from our surroundings before coming to any conclusion please search about these article on the web or on your preferred spot whether online or offline, contents can be for entertainment purpose.
PropellerAds